ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिन्दुस्तान को बना देंगे पाकिस्तान : सूफी मजीदी को फोन पर मिली धमकी

कानपुर  (मानवीय सोच)  पाकिस्तानी बरेलवी कट्टरपंथी मुल्ला आसिफ अशरफ जलाली के बेटे चौधरी सूफियान ने सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर मजीदी को फोन पर धमकी दी है। उसने कानपुर को पाकिस्तान बनाने की भी धमकी दी। वहीं, मुल्ला जलाली ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर एसोसिएशन को धमकी देते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला है।

सूफी खानकाह एसोसिएशन के सदर सूफी मजीदी ने दावा किया है कि उसने (अशरफ) अपने चैनल पर भारत के प्रधानमंत्री का नाम भी लिया है। यह संदेश देने का प्रयास किया है कि अस्थिरता पैदा कर हिन्दुस्तान को पाकिस्तान बना डालेगा। उसकी बातों का मतलब यह है कि उसके लोग भारत में छिपे हुए हैं और घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एसोसिएशन के हमले से जलाली बौखला उठा है और वह अब सूफियों की तौहीन कर रहा है।

रात में फोन पर मिली धमकी

एसोसिएशन के सदर सूफी मजीदी ने शनिवार रात पाकिस्तान से एक फोन आने का दावा करते हुए एक ऑडियो जारी किया है। फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने कहा कि उसके पास मजीदी के सभी वीडियो हैं। उसने भारत को पाकिस्तान बनाने की धमकी दी। बात करने वाले ने कानपुर हिंसा कराने का दावा भी किया। इस पर मजीदी ने उसे आतंकी कहते हुए डांटा लेकिन वह भारत में पाकिस्तान बनाने की बात करता रहा। बोला-जल्द कानपुर, दिल्ली के लाल किले पर और ताजमहल पर सब्ज हिलाली परचम लहराएगा। एक न्यूज चैनल का नाम लेते हुए दावा किया कि उस पर हमला उसने ही कराया था। मजीदी ने जवाब में कहा कि वह अखंड भारत बना कर रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि फोन करने वाला भारत विरोधी बरेलवी मुल्ला जलाली का लड़का चौधरी सूफियान है।

पुलिस नहीं कर रही मदद

सूफी कौसर मजीदी ने कहा कि वह थाने में शिकायतें करते रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है पर पुलिस उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुनती।

Scroll to Top