ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिमाचल विधानसभा की बाउंड्री पर खालिस्तानी झंडे, सीएम ने दिया अल्टिमेटम

हिमाचल प्रदेश (मानवीय सोच) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की बाउंड्री वॉल पर खालिस्तानी झंडे बंधे पाए गए थे। प्रशासन ने रविवार सुबह इन झंडों को उतरवाया। कांगड़ा के एसपी कुशल शर्मा ने कहा कि संभव है कि देर रात या फिर सुबह जल्दी ये झंडे लगाए गए हों। उन्होंने कहा, विधानसभा के गेट से झंडे निकाल दिए गए हैं। पंजाब का कोई टूरिस्ट भी ऐसा काम कर  सकता है। हम आज केस दर्ज करेंगे।

मामला जब बढ़ा और राजनेता भी इसपर टिप्पणी करने लगे तो एसआईटी को जांच के निर्देश दे दिए गए। बता दें कि विधानसभा के मेन गेट के पास कुछ पीले  रंग के झंडे लगे थे। इसके अलावा दीवार पर पंजाबी में ‘खालिस्तान’ लिखा हुआ था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, ‘मैं इस कायरतापूर्ण हरकत की निंदा करता हूं। किसी ने रात के अंधेरे में यह काम किया है। वह उजाले में सामने आकर दिखाए।’

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, इस विधानभवन में केवल शीत सत्र ही चलता है। इसलिए यहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की जरूरत है। ठाकुर ने कहा कि एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, सीसीटीवी फुटेज खांगाले जाएंगे। मैं लोगों  से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें। जल्द ही हम दुसरे राज्यों से लगी अपनी सीमाओं की सुरक्षा की भी समीक्षा करेंगे।

 

Scroll to Top