ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हैवानियत की हद पार : पति ने प्राइवेट पार्ट पर लिखे अपशब्द फिर बनाई वीडियो

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने पति पर प्राइवेट पार्ट पर अपशब्द लिखकर वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। थाने में दर्ज कराए केस में पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले युवती को ताने देने लगे कि उनके बेटे को लग्जरी कार नहीं दी गई। पीड़िता ने कहा कि मेरे पिता ने कार के लिए 60 लाख रुपये दिए थे।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने रात में उसके प्राइवेट पार्ट पर अपशब्द लिख दिए और वीडियो बना ली। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। एक दिन ससुर उसके कमरे में आ गए और उन्होंने दुष्कर्म की कोशिश की। होली पर पीड़िता को उसके मायके भेज दिया। इसके बाद उसे कोई लेने नहीं आया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। कटघर थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने एक युवती से दुष्कर्म कर दिया।

पुलिस ने पीड़िता के दादा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। कटघर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के दादा ने थाने में तहरीर दी। बताया कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे उनकी पोती छत पर धूप में बैठी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला ऋषि उसके मकान की छत पर आ गया। आरोपी ने युवती का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाया तो छोटी बहन पहुंच गई। छोटी बहन भाग कर छत पर पहुंची तो आरोपी से वहां से भाग निकला। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ऋषि के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि छह दिसंबर 2023 को उसकी शादी पीतल नगरी निवासी रनवीर सिंह उर्फ रानू ठाकुर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने मारने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति रनवीर सिंह उर्फ रानू ठाकुर, ससुर राजवीर सिंह, सास, जेठ जितेंद्र सिंह, जेठानी आशा, देवर सतीश सिंह और देवरानी लता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Scroll to Top