ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

होटल दीपशिखा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, एमडीडीए ने दीवार को तोड़ा

मसूरी  (मानवीय सोच) देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने बुधवार को राजपुर रोड स्थित होटल दीपशिखा के बाहर दीवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग में जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर रैंप की जगह सीढ़ी का निर्माण किया गया था, जिसकी दीवार को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण की टीम ने जैसे ही शाम करीब छह बजे कार्रवाई शुरू की तो इसका विरोध होने लगा।

आरोप लगाया गया कि एमडीडीए बिना नोटिस दीवार तोड़ रहा है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं स्थानीय पार्षद डॉ. विजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि टीम चुनिंदा निर्माण के मामलों ही कार्रवाई क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि घंटाघर से लेकर मसूरी डायवर्जन तक कई जगह नियमों को ताक पर रखकर जो निर्माण किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। हालांकि अधिकारियों ने उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। इधर मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना भी मौके पर पहुंचे। हालांकि एमडीडीए की कार्रवाई नहीं रुकी।

हो सकती है कार्रवाई

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि राजपुर रोड पर आठ और व्यावसायिक प्रतिष्ठान कार्रवाई की जद में हैं। जल्द टीम कार्रवाई करने के लिए मौके पर जा सकती है। उधर, कार्रवाई के बाद व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों की टेंशन बढ़ गई है। ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है, जिनके यहां पार्किंग की सुविधा नहीं है।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा, ‘राजपुर रोड पर जहां नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य किया गया है। वहां कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से बाकायदा नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।’

Scroll to Top