# होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म : पुलिस ने महिला समेत पांच को जेल भेजा

आगरा : (मानवीय सोच)  ताजनगरी फेस-दो स्थित होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद पिटाई की और फिर उसकी आबरू को लूटा गया। उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली।

ताज नगरी फेज दो में शनिवार की रात होमस्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी थी।  ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को होम स्टे में युवती बदहवास हालत में मिली। वह फूट-फूटकर रो रही थी। पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है।  उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद चार-पांच युवकों ने गलत काम किया।