ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दलित बस्ती के लोगों के बीच सीएम ने मनाई दिवाली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में शामिल होने के बाद बुधवार की रात राम की नगरी में ही बिताई। बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने दलितों के साथ दीपावली मनाई। यहां की दलित बस्ती में महिलाओं और बच्चों को मिठाई के साथ फल का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या वासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम अपने धाम में अभी विराजमान है। 22 जनवरी को भव्य महल में विराजमान होकर देश- दुनिया को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं  लंबे कालखंड के बाद ऐसी दीपावली आई है, जब रामलला अपने महल में हैं।

इसीलिए इस कार्यक्रम से पूरी दुनिया जुड़ने के लिए उत्सुक रही। यह पर्व हमें एक दीप के साथ जोड़कर बंध कर रहना सिखाता है। अज्ञानता और अराजकता के खिलाफ हमको एक सूत्र में जोड़कर दीप से दीप जलने के भाव को जागृत करता है। सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम से ही प्रार्थना है कि प्रदेशवासियों और सभी सनातन धर्मावलंबियों के लिए प्रकाश पर्व उत्सव, उमंग और सुख-समृद्धि का कारक हो  उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि अनुसूचित जाति की बस्ती में आकर दीपावली के मौके पर मिठाई के वितरण का मौका मिला है। 

उन्होंने प्रदेशवासियों और सभी सनातन धर्मावलंबियों को हृदय से दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री संत महात्माओं से भी मिलेंगे। इसी के साथ उन्होंने मणिरामदास छावनी में जाकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात की  इस दौरान उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त मौजूद रहे।

Scroll to Top