पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मई के पहले सप्ताह से लगेगा टोल टैक्स

लखनऊ   (मानवीय सोच)  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मई के पहले सप्ताह से टोल टैक्स लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के समान ही यहां टोल की दरें होंगी। संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिया गया है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था, लेकिन इस पर अब तक टोल टैक्स नहीं लग रहा है। टोल वसूली के लिए इंदौर की फर्म का चयन हो चुका है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल की दरें 2.15 रुपये प्रति किलोमीटर है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी यही दरें रहेंगी। टोल लगाने में रास्ते में पड़ने वाली पुल व पुलियों का भी आकलन किया जाता है।

इससे अलग-अलग श्रेणी के वाहनों से वसूले जाने वाले कुल टोल टैक्स में मामूली अंतर रह सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वर्तमान में छह लेन चौड़ा है, जिसे आठ लेन तक विस्तार दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *