ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाईवे पर लगीं रामायण के पात्रों की प्रतिमाएं

अयोध्या   (मानवीय सोच) दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो चली हैं। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने व ऐतिहासिक बनाने को लेकर शासन-प्रशासन जुटा हुआ है। इस बार दीपोत्सव में 14.50 लाख दीपक जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव को लेकर अयोध्या को सजाने का काम भी शुरू हो चुका है। हाईवे से लेकर सरयू घाटों तक इस बार दीपोत्सव की भव्यता देखते ही बनेगी। हाईवे पर भगवान राम सहित रामायण के अन्य पात्रों की मूर्तियां सज रही हैं। सरयू घाटों को भी चमकाने व सजाने का काम जोरों पर चल रहा है। लता मंगेशकर चौराहे की भी भव्यता आकर्षण बढ़ाएगी।

भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या वापस आने की खुशी में अयोध्या में सदियों से दीपोत्सव मनाया जाता रहा है। योगी सरकार ने 2017 से इस उत्सव को ग्लोबल बनाने का काम किया। दीपोत्सव अयोध्या का प्रांतीय मेला घोषित किया जा चुका है। अब तक पांच बार दीपोत्सव का आयोजन हो चुका है। हर बार दीपोत्सव में अयोध्या के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। छठे दीपोत्सव में भी अयोध्या विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गई है।

दीपोत्सव का मुख्य पर्व 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा लेकिन पर्व को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। हाईवे से लेकर अयोध्या के घाटों को सजाने का काम चल रहा है। हाईवे पर जहां भगवान श्रीराम सहित रामायण के अन्य पात्रों की 12 मूर्तियां सजाई जा रही हैं। वहीं अयोध्या के प्रमुख प्रवेश मार्ग नयाघाट बंधा तिराहे पर लता मंगेशकर चौराहे को भी आकार देने का काम जोरों पर चल रहा है। दीपोत्सव से पहले ही यह चौराहा अयोध्या की भव्यता बढ़ाएगा। चौराहे पर लता मंगेशकर की आवाज में भजनों की प्रस्तुति पूरे माहौल को भक्तिमय बनानी नजर आएगी।

यही नहीं दीपोत्सव में कई योजनाओं का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। इस बार रामराज्याभिषेक समारोह में विदेशी मेहमान भी दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करते नजर आएंगे। मुख्य पर्व पर न सिर्फ राम की पैड़ी बल्कि संपूर्ण अयोध्या को दीपों से आलोकित करने की तैयारी है। दीपोत्सव से पहले सरयू घाटों की भी सुंदरता भक्तों को लुभाएगी। 39 करोड़ से सरयू घाटों को सजाया जा रहा है।

गुप्तारघाट से नयाघाट तक छह मीटर चौड़ी सड़क तैयार की जा रही है। गुप्तारघाट की सीढ़ियों पर श्रीरामचरित मानस के प्रसंग उकेरे जाएंगे। विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल सिंह ने बताया कि अब गुप्तारघाट से अयोध्या तक भक्त पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे। पूरे आठ किलोमीटर के घाट को भव्यता प्रदान की जा रही है। दीपोत्सव तक यह काम पूरा हो जाएगा।

ये होंगे दीपोत्सव के आकर्षण
– अयोध्या में 18 लाख दीप जलेंगे
– 551 बत्ती की सरयू आरती
– वॉटर शो, लेजर शो
– ड्रोन शो से रामकथा की प्रस्तुति
– सात देशों की रामलीला
– राम राज्याभिषेक समारोह
– राम राज्याभिषेक शोभायात्रा
– 700 लोक कलाकारों की प्रस्तुति

Scroll to Top