टॉयलेट में रखा था खिलाड़ियों के लिए लाया गया खाना, वीडियो वायरल

सहारनपुर  (मानवीय सोच)   भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान टॉयलेट में खाना रखे होने का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर खबर का संज्ञान लेते हुए जनपद के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच जिलाधिकारी सहारनपुर को सौंपी गई है।

अपर मुख्य सचिव, खेल, नवनीत सहगल ने बताया कि खाना बनाने व खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करते हुए भविष्य में काम न देने की सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के अधीनस्थ इस कार्यक्रम में खाना परोसने का कार्य करने वाले विभागीय कर्मियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश निदेशक खेल को दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि खिलाड़ियों को सुविधा देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *