मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पहुंची युवती से बीएलओ के बेटे ने किया दुष्कर्म

लखनऊ   (मानवीय सोच)   मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आधार कार्ड लेकर बीएलओ धर्मादेवी के घर पहुंची युवती से उसके बेटे निमेश ने दुष्कर्म किया। आरोपी के साथी ने वीडियो बना लिया और कुछ दिनों बाद वायरल कर दिया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडेय के मुताबिक, युवती ने बताया कि चार अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे बीएलओ के घर आधार कार्ड लेकर गई थी। आवाज देने पर निमेश अपने दोस्त के साथ बाहर आया और आधार देने की बात कही।

आरोप है कि घर में घुसते ही निमेश भी पीछे से आ गया और कमरे में घसीट ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके साथी ने वीडियो बना लिया। शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया।

पीड़िता के मुताबिक, 26 अक्तूबर को आरोपी ने फिर उसे बुलाया। इनकार पर 28 को वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *