महंत देव्यागिरी की मुख्यमंत्री योगी से मांग, गोमती को राज्य नदी का दर्जा मिले

लखनऊ   (मानवीय सोच)   महंत देव्यागिरी ने देव दीपावली के आठवें आयोजन संबंधी प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि गोमती नदी को राज्य नदी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा यह जरूरी है।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस आठवें आयोजन में मनकामेश्वर उपवन घाट पर करीब सवा लाख से दो लाख दीप जलेंगे।

पिछली बार की अपेक्षा दीपों की संख्या कम रहेगी। नमोस्तुते मां गोमती, गायत्री मंदिर परिवार के लोग रहेंगे। मान्यता है कि इस दिन त्रिपुरासुर राक्षस का भगवान शिव ने वध किया था। इसलिए शिव मंदिरों में दीप दान होता है।

घरों में भी 11, 21 या निर्धारित संख्या में दीप जलाएं तो बहुत महत्व है। ग्रहण है तो सिर्फ एक दिन दीप दीपावली मनाई जाएगी।

घाटों और देव दीपावली पर दीप प्रज्वलित होते समय देवगण उपस्थित रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *