ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ छावनी परिषद का चुनाव टला : 57 छावनियों में हुए चुनाव रद्द

लखनऊ  (मानवीय सोच)  देश के 57 छावनियों में होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। यह पहली बार हुआ है जब चुनाव की अधिसूचना लागू की गई हो और उसके बाद चुनाव को कैंसिल किया गया हो। चुनाव स्थगित होने से इलाके के दो लाख से ज्यादा की आबादी को निराशा हुई है। इसके अलावा चुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों को भी अब चुनाव प्रचार बंद कर देंगे। लखनऊ में अलग-अलग 8 वार्ड में चुनाव होने थे। इसमें चार वार्ड में महिला प्रत्याशियों को चयन होना था।

दरअसल, नगर निगम की तरह छावनी परिषद रक्षा मंत्रालय की स्थानीय निकाय है। यहां छावनी परिषद नगर निगम की तरह संबंधित इलाके में विकास का काम करता है। इसमें सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे कार्य शामिल होते है। हर पांच साल पर चुनाव होता है। लेकिन इस बाद इसको टाल दिया गया है।

7 साल से नहीं हुआ चुनाव
लखनऊ में इससे पहले फरवरी 2015 में चुनाव हुआ था। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद फरवरी और अगस्त 2020 में छह-छह माह के लिए सदन को विस्तार दिया गया था। अब दो विस्तार देने के बाद भी जब चुनाव नहीं हुआ तो फरवरी 2021 से निर्वाचित सदन को भंग कर दिया गया। उसके बाद यहां वैरी बोर्ड लागू कर दिया गया। इस बोर्ड में मध्य यूपी सब एरिया के जीओसी छावनी परिषद अध्यक्ष और सीईओ सदस्य सचिव बने। हालांकि इसको लेकर छावनी में रह रहे आम लोगों को नाराजगी थी। दलील थी कि इसमें जनता की ओर से कोई भी प्रतिनिधि बोर्ड में नहीं है।

18 फरवरी को जारी हुआ था राजपत्र
चुनाव के लिए राजपत्र 18 फरवरी को जारी हुआ था। तब कहा गया था कि 30 अप्रैल को चुनाव होगा। इसके बाद छावनी परिषद ने तैयारियां तेज कर दी थी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसकी सुनवाई 21 मार्च से आरंभ होना था। 29 मार्च को नामांकन और फिर प्रत्याशियों को सिंबल का आवंटन किया जाना था। लेकिन अब सब काम रुक जाएगा।

Scroll to Top