इमरान खान के घर में पुलिस घुसी, बुलडोजर चलाया

पाकिस्तान  (मानवीय सोच)  पूर्व PM इमरान खान तोशाखाना मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद कोर्ट पहुंच गए हैं। इधर उनके निकलते ही पुलिस लाहौर में उनके घर जमान पार्क में घुस गई। यहां पुलिस ने बुलडोजर से गेट तोड़ा और घर के अंदर दाखिल हुई। इस दौरान पुलिस की PTI कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। पुलिस ने PTI वर्कर्स पर लाठीचार्ज किया है और कई लोगों को गिरफ्तार किया।

जमान पार्क में पुलिस के पहुंचने पर इमरान ने ट्वीट कर कहा- पंजाब पुलिस मेरे पीछे से घर पहुंची है। मेरी बीवी वहां अकेली है। ये कार्रवाई किस कानून के तहत हो रही है। ये सब नवाज शरीफ के प्लान का हिस्सा है।

इमरान के काफिले की 3 गाड़ियां टकराईं
इस्लामाबाद जाने के रास्ते में इमरान के काफिले की 3 गाड़ियां कल्लर कहार के पास आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। यह जगह राजधानी से करीब 135 किमी दूर है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *