पीलीभीत (मानवीय सोच) पूरनपुर क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में रविवार को सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। तलवारें भी लहराई गईं। फायरिंग भी हुई। पथराव से लोगों में भगदड़ मच गई। बवाल होने से आनन-फानन भगवंतापुर का बाजार बंद हो गया।
