सहकारी समिति चुनाव: पूरनपुर में नामांकन को लेकर दो पक्षों में पथराव-फायरिंग

पीलीभीत  (मानवीय सोच) पूरनपुर क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में रविवार को सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। तलवारें भी लहराई गईं। फायरिंग भी हुई। पथराव से लोगों में भगदड़ मच गई। बवाल होने से आनन-फानन भगवंतापुर का बाजार बंद हो गया।

सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पूरनपुर के कोतवाल पहुंचे। पुलिस फोर्स ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया। सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पथराव में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी गई है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *