लखनऊ : (मानवीय सोच) लोकबंधु अस्पताल के साथ अन्य नर्सिंग होम के बाहर दो पहिया वाहनों को चुराने वाले एक गिरोह के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना अपनी गर्लफ्रेंड की शौक पूरा करने के लिए उसके भाई और दोस्त के साथ मिलकर वाहन चोरी का गिरोह चला रहा था। इनकी निशान देही पर चोरी के 17 वाहन बरामद हुए। इनके पास से बाइक का लॉक तोड़ने की मास्टर की भी बरामद हुई है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया वाहन चोरों का आपराधिक इतिहास का पता लगाने के साथ चोरी की बाइक खरीदने वालों की भी जानकारी की जा रही है।
दीपक ने बताया कि विनोद लखनऊ में मानकनगर के मेंहदीखेडा में किराए के मकान में रहता है। उसके साथ वाहन चोरी शुरू की। जिसके बाद प्रियांशू भी जुड़ गया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह लोग लोकबंधु और शहर के अन्य अस्पतालों के बाहर से वाहन चुराते है। क्योंकि तीमारदार मरीज की दवाई और जांच में व्यस्त होने के चलते देर तक बाइक पर ध्यान नहीं देता। इतनी देर में बाइक चुराकर ठिकाने लगा दी जाती है।
