ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत पहुंचे अयोध्या उन्होंने मंदिर परिसर से अपनी एक फोटो भी शेयर की

इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे देश से लोग शामिल हुए है। राजनीति, उद्योग से लेकर फिल्म जगत तक, लगभग सभी क्षेत्रों के नामी चेहरे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ के थलाइवा रजनीकांत और क्रिकेट की दुनिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े सेलिब्रिटी ने समारोह में हिस्सा लिया।

आदिपुरुष डायरेक्टर पहुंचे अयोध्या

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में इनके अलावा आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत भी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर से अपनी एक फोटो भी शेयर की है। इसके साथ ही कैप्शन में ओम राउत ने कहा, योध्यापति राम लला की जय। जय श्री राम।

खास है आदिपुरुष और अयोध्या का रिश्ता

ओम राउत का प्राण प्रतिष्ठा में शामिल खास है, क्योंकि बीते साल उन्होंने अपनी फिल्म आदिपुरुष के लिए काफी चर्चा बटोरी थी। उन्होंने आदिपुरुष के प्रमोशन की शुरुआत के लिए राम जन्म भूमि को चुना था। यहां तक कि आदिपुरुष का टीजर लॉन्च भी अयोध्या में किया गया था, जिसके लिए एक ग्रैंड इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था।

प्रचार का मिला फायदा

आदिपुरुष के प्रचार के दौरान ओम राउत ने अयोध्या और राम मंदिर को खास तवज्जों दी। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म बुरी तरह पिट गई, लेकिन रामायण के नाम से प्रमोशन करने का फिल्मों को काफी फायदा मिला। आदिपुरुष भले ही फ्लॉप रही थी, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, जो प्रमोशन की वजह से मुमकिन हो पाया था।

ये स्टार्स पहुंचे राम मंदिर

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले वीआईपी गेस्ट की बात करें तो लिस्ट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अभिषेक बच्चन, कंगना रनोट, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, रोहित शेट्टी, राम चरण, चिरंजीव, अनु मलिक, सोनू निगम और शंकर महादेवन पहुंचे। सोनू निगम और शंकर महादेवन ने प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर में भजन गए।

Scroll to Top