ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश के इस फैसले से सपा के कद्दावर नेताओं में मची खलबली

समाजवादी पार्टी ने इस बार गठबंधन धर्म निभाते हुए इलाहाबाद संसदीय सीट कांग्रेस को दे दी है और इससे सपा खेमे के कुछ कद्दावर नेताओं में खलबली है। वह चुनावी दंगल में उतरना चाहते हैं और कांग्रेस से हाथ मिलाने को आतुर है। इसके लिए कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से संपर्क भी साधा जा चुका है।

उम्मीद है कि सप्ताह भर के भीतर ही पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने के एलान होने के बाद काफी समय से सपा से टिकट पाने की उम्मीद में बैठे कई कद्दावर नेताओं के साथ ही दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया।

हालांकि, इसमें कुछ कद्दावर नेताओं ने टिकट के लिए दूसरे घर की तलाश शुरू कर दी। कांग्रेस की तरफ झुकाव अधिक रहा और समय बीतने के साथ ही पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात भी कर ली। टिकट मिलेगा अथवा नहीं, यह साफ नहीं होने से इन कद्दावर नेताओं ने अभी तक कांग्रेस का दामन नहीं थामा है।

सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले भी इन कद्दावर नेताओं की कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से बात हुई, जिस पर यही कहा गया है कि 17 मार्च के बाद बैठक होगी और नाम पर विचार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि टिकट मिलने की बात पुख्ता होने पर ही कद्दावर नेता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

‘समाजवाद की आड़ में नमाजवाद का नकाब ओढ़े हैं अखिलेश’

चुनावी रंग चटख हो रहा है। शनिवार को तारीखों की घोषणा हो गई। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व, मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता के संयोजन में सपा नेता व पूर्व पार्षद विनोद सोनकर, शिव शंकर विश्वकर्मा करीब 200 समर्थकों के साथ पाला बदल लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विश्वास जताया।

कहा, सपा मुखिया अखिलेश यादव समाजवाद की आड़ में नमाजवाद का नकाब ओढ़े हैं। इस दल में सिर्फ एक परिवार पर ध्यान दिया जाता है। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल के नेतृत्व में सदर मंडल गंगा पट्टी के बेगम बाजार में रमाकांत यादव व रेनू यादव ने करीब 50 साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

वहीं, फूलपुर लोकसभा के इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा की कोर कमेटी व संचालन समिति की बैठक मुंडेरा चुंगी के पास हुई। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा, कर्मठ कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर अभियान में जुट जाएं। लोकसभा प्रभारी बालेन्दु त्रिपाठी ने कहा, प्रत्येक मंडल में बैठक जरूर करें। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बूथ प्रबंधन पर जोर दिया।

Scroll to Top