ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी बॉन्ड को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 38 कॉरपोरेट्स ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को 2,004 करोड़ रुपये दान किए। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में कभी भी किसी सरकार ने भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता नहीं दी।

‘भाजपा को मिला 38 कॉरपोरेट समूहों से 2,004 करोड़ चंदा’
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट कर बीजेपी को निशाना पर लिया। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 38 कॉरपोरेट समूहों ने भाजपा को 2,004 करोड़ चंदा दिया। इसके बदले में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से 3.8 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स/प्रोजेक्ट मिले। 41 कॉरपोरेट समूहों पर ED, CBI और IT ने छापा मारा। इससे बचने के लिए इन समूहों ने भाजपा को 2,592 करोड़ रुपये चंदा दिया।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल
उन्होंने आगे कहा कि 16 शेल कंपनियों ने भाजपा को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी का कई गुना दान किया। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार भ्रष्टाचार को कानून की वैधता दे और देश की सारी एजेंसियों व सारे तंत्र को एक वसूली रैकेट में बदल दे। क्या प्रधानमंत्री देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे।

SBI ने उपलब्ध कराई चुनावी बॉन्ड की जानकारी
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारतीय स्टेट बैंक ने चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड की जानकारी उपलब्ध करा दी है। चुनावी बॉन्ड की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है।

Scroll to Top