ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सारण हिंसा : FIR में लालू की बेटी रोहिणी का नाम शामिल

बिहार के सारण जिले में मतदान के बाद मंगलवार को हुई हिंसा के खिलाफ भाजपा की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का नाम भी शामिल है। सोमवार को मतदान के अगले दिन हुई इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ा तेलपा इलाके में घटी थी।  पुलिस के अनुसार पुलिस के सामने पेश नहीं हुए ‘फरार व्यक्तियों’ की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों द्वारा शुरू कर दी गई है और राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को जिले में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध दो दिन और बढ़ाकर 25 मई तक कर दिया। सारण पुलिस ने मतदान के दिन (20 मई को) कथित अनियमितताओं और 21 मई को एक व्यक्ति की मौत के मामले में अब तक कुल चार प्राथमिकी दर्ज की हैं।

पुलिस ने अब तक अपनी जांच के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चुनाव बाद हिंसा मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। रोहिणी आचार्य सारण में निवर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ महागठबंधन की उम्मीदवार हैं। पुलिस ने सारण से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के प्रतिनिधि मनोज कुमार द्वारा दायर एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। 

अपनी शिकायत में कुमार ने आरोप लगाया कि रोहिणी आचार्य, अपने सात समर्थकों और 50 अज्ञात लोगों के साथ 20 मई को छपरा विधानसभा सीट पर मतदान केंद्र संख्या 318 और 319 पर अवैध/अनियमित गतिविधियों में शामिल थीं। कुमार ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि मतदान केंद्र संख्या 318 और 319 पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा समर्थकों पर हमला भी किया गया।  सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सारण में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सुरक्षाकर्मी मंगलवार की घटना के बाद भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ा तेलपा इलाके में कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सरकार ने एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध दो दिन और बढ़ाकर 25 मई तक कर दिया है। इससे पहले यह प्रतिबंध 23 मई तक लगाया गया था।’’ 

Scroll to Top