ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फर्जी भर्ती घोटाले में तत्कालीन DIOS से हुई पूछताछ

फर्जी भर्ती घोटाले में बुधवार को एसआईटी ने बड़े अधिकारियों को थाने बुलाकर पूछताछ की। तत्कालीन डीआईओएस-द्वितीय से एसआईटी ने चार घंटे की पूछताछ के दौरान 30 सवालों पर जवाब मांगे। जानकारी के अनुसार एसआईटी इस मामले में तत्कालीन डीआईओएस द्वितीय की भूमिका संदिग्ध मान रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के फर्जी भर्ती घोटाले की आंच बड़े अधिकारियों तक पहुंच रही है। मामले की जांच कर रही एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) ने तत्कालीन डीआईओएस-द्वितीय मुन्नीलाल को बुलायाथा। टीम ने उनसे पैनल भर्ती प्रक्रिया, मामले का सत्यापन न होना, पैनल में शामिल 9 नामों में से दोनों नियुक्तियां बालिका विद्यालय में ही होना,

नियुक्ति के दौरान कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की भूमिका व उच्च अधिकारियों की भूमिका से संबंधित तीस सवाल पूछे।  टीम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पूर्व डीआईओएस मुन्नीलाल कई सवालों के सीधा उत्तर देने से बचते रहे। उन्होंने कई बार प्रकरण पुराना होने की बात कही। ऐसे में टीम ने अब उन्हें दोबारा बुलाने की बात कही है। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच गहनता से की जा रही है। घोटालेबाज सामने लाए जाएंगे। पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह ने भी एसआईटी इस मामले में जल्द पूछताछ कर सकती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण के दौरान वह यहां तैनात थे। ऐसे में उनसे पूछताछ से अहम खुलासे भी हो सकते हैं।

Scroll to Top