ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उज्जैन के महाकाल मंदिर में हादसा, गुलाल उड़ाते ही भस्म आरती के दौरान लगी आग

उज्जैन के महाकाल में एक हादसा सामने आया है। महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग की चपेट में आने से पांच पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि गुलाल उड़ाते समय आग की लपटें तेज हो गई और वहां मौजूद पुजारी इसकी चपेट में आ गए।

कपूर से आरती कर रहे थे पुजारी

जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में पुजारी कपूर से आरती कर रहे थे। इसी दौरान ये आग लगी। इस आग की चपेट में आने से मंदिर में मौजूद छह दर्शनार्थी भी झुलस गए हैं। घटना के वक्त महाकाल मंदिर में होली का जश्न चल रहा था। इस बीच मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के उज्‍जैन आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सीएम यादव महाकाल मंदिर प्रबंधकों से संपर्क में हैं और वह कुछ ही देर में उज्‍जैन जा सकते हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

वहीं, घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कुल 13 लोग आग की चपेट में आए हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके अलावा चार लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।

सीएम मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूं। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।

देखें हादसे का वीडियो

महाकाल मंदिर में हुए हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती चल रही थी। इस दौरान वहां गुलाल भी उड़ाया गया। हालांकि, देखते ही देखते गर्भगृह में आग की लपटे फैल गई। वहां मौजूद पुजारी और दर्शनार्थी इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि गुलाल में केमिकल होने के कारण ये आग लगी है।

ये लोग हुए घायल

सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं।

सीएम मोहन यादव का बेटा और बेटी भी थे मौजूद

बता दें कि सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी महाकाल मंदिर में मौजूद थे। वह दोनों भस्मारती में शामिल होने के लिए गए थे। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, कलेक्‍टर नीरज सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने एक कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया है।

Scroll to Top