ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भाई धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के जिले के बुढ़ाना में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक माह पहले दर्ज किए गए मामले में की गई है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अयाजुद्दीन ने दिसंबर 2023 में चकबंदी न्यायालय में अपनी कृषि भूमि के लिए जावेद इकबाल के साथ चल रहे विवाद को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने बताया कि अयाजुद्दीन ने इस पत्र के साथ जिलाधिकारी के न्यायालय से इस वाद के संबंध में एक फर्जी आदेश की प्रति भी जमा कराई थी। उसने बताया कि पिछले माह जिलाधिकारी अदालत के पेशकार राजकुमार की शिकायत पर अयाजुद्दीन समेत दो लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 467 (जालसाजी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बुढ़ाना पुलिस थाने के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि अयाजुद्दीन को मंगलवार को गिरफ्तार करके उसी दिन जेल भेज दिया गया। 

Scroll to Top