ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

धर्मेंद्र यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी अपर्णा यादव

मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने अपने जेठ अखिलेश यादव के खिलाफ कन्नौज और जेठानी डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी में भले ही चुनाव प्रचार न किया हो, लेकिन अब वो आजमगढ़ में अपने दूसरे जेठ धर्मेंद्र यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी। अपर्णा बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में 23 मई को आजमगढ़ में रोड शो करेंगी। इस बार समाजवादी पार्टी की ओर से मुलायम परिवार के पांच सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद अपनी पुरानी सीट कन्नौज, मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। अपर्णा यादव ने कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद और बदायूं में अपने परिवार के लोगों के खिलाफ प्रचार नहीं किया था, लेकिन अब वो आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव के खिलाफ प्रचार करती हुए दिखाई देंगी। बता दें कि आजमगढ़ सीट पर 2019 के चुनावों में अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी। अखिलेश ने बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को हराया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से जीत हासिल करने के बाद उन्होंने आजमगढ़ सीट को छोड़ दिया था. उसके बाद हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया, लेकिन वो दिनेश लाल यादव से चुनाव हार गए। अब एक बार फिर इन ये दोनों प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

Scroll to Top