ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फिल्म सिटी का केंद्र बनेगा आजमगढ़ : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछली सरकारों के दौरान रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, मगर आज अयोध्या में रामभक्तों की आवभगत होती है। सीएम योगी रविवार को मेहनगर में पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाल ‘निरहुआ’ के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ की पहचान आतंक का गढ़ की बना दी गई थी, देश में कहीं भी आतंकी धमाके होते थे तो आजमगढ़ का नाम आता था, मगर बीते 10 साल में कहीं कोई आतंकी घटना नहीं हुई। आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है।

आजमगढ़ को औद्योगिक सिटी बनाना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आजमगढ़ को अभी बहुत कुछ देना है, इसे एक औद्योगिक सिटी बनाना है। यह फिल्म सिटी का केंद्र बनेगा, जहां से ढेर सारे निरहुआ और आम्रपाली दुबे निकलेंगे। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग यहां पिकनिक मनाने आ रहे हैं और चुनाव बाद घूमने के लिए इंग्लैंड निकल जाएंगे, क्योंकि वो बड़े लोग हैं। आपको अपने बीच का जनप्रतिनिधि चुनना होगा। सीएम ने वर्तमान सांसद और लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की तरीफ करते हुए कहा कि दो साल में निरहुआ ने आजमगढ़ के लिए जितना कार्य किया है, उतना काम कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं कर सकता। सीएम योगी ने कहा कि छठे चरण में आपको देश में सरकार बनाने के लिए अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजना है। चार चरणों के चुनाव के रुझान इस बात को बताते हैं कि विपक्ष में मची खलबली, बौखलाहट उनकी हार को स्पष्ट प्रदर्शित करता है। पूरे देश में एक आवाज आ रही है, एक ही स्वर गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जब 400 पार की बात होती है तो कांग्रेस, सपा, बसपा की हालत खराब होती है। क्योंकि जनता कह रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

 

Scroll to Top