बीजेपी ने महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा

मुंबई: (मानवीय सोच) महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है. इसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की बुरी हार पर तंज कसा है. उन्होंने शिव सेना को शिल्लक सेना यानि बची हुई सेना करार दिया. फडणवीस ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे गुट ही असली शिवसेना है और चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को जनता का आशीर्वाद मिला है.

दरअसल महाराष्ट्र बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने ट्वीट कर दावा किया है कि ग्राम पंचायत चुनाव में बीजेपी को 274, शिवसेना शिंदे गुट को  41, उद्धव ठाकरे गुट को 12, कांग्रेस को 37 तो वहीं एनसीपी को 62 जगहों पर जीत मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *