प्रादेशिक सहकारी डेयरी फेडरेशन द्वारा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एम0ओ0यू0 का आदान-प्रदान सम्पन्न
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सरकारी आवास पर आज उनकी उपस्थिति में प्रादेशिक सहकारी डेयरी फेडरेशन (पी0सी0डी0एफ0) द्वारा संचालित तीन डेयरी प्लाण्ट (कानपुर, गोरखपुर और कन्नौज) तथा अम्बेडकरनगर स्थित पशु आहार निर्माणशाला के संचालन हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एन0डी0डी0बी0) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एम0ओ0यू0) का आदान-प्रदान सम्पन्न हुआ। […]









