ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अफ्रीका से आए चीतों ने भारत में किया अपना पहला शिकार

श्योपुर  (मानवीय सोच)  नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क आए चीते अक्सर खबरों में बने रहते हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों दो चीतों को छोटे बाड़े से निकाल कर बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। बड़े बाड़े में जाने के बाद इन चीतों ने भारत में अपना पहला शिकार किया है। चीतों ने छोटे बाड़े से छूटने के 24 घंटे के भीतर अपना पहला शिकार किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन चीतों ने रविवार की रात या सोमवार की सुबह में एक चीतल का शिकार किया है। चीतल को स्थानीय लोग चित्तीदार हिरण भी कहते हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नामीबिया से आने के बाद इन चीतों ने भारत में अपना पहला शिकार किया है। जिन दो चीतों को बड़े बाडे में छोड़ा गया है उनका नाम फ़्रेडी और एल्टन है। इन्हें 5 नवंबर को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। अधिकारियों ने बताया कि निगरानी दल को इस शिकार की जानकारी सोमवार सुबह में मिली। चीतल का शिकार करने के बाद चीतों ने उसे दो घंटे के भीतर खा कर खत्म कर दिया।

चीतों को लेकर विशेषज्ञों की कई चिंताएं थीं। विशेषज्ञों का कहना है कि चीतों के लिए चीतल हिरण का शिकार करना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि ये अफ्रीका में नहीं पाए जाते हैं। शुरुआत में सभी जानकारों को लग रहा था कि चीतों को शिकार करने में समस्या आएगी लेकिन वन विभाग ने बताया कि चीतों ने चीतल का शिकार किया है।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार दे दिया था। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 1948 में आखिरी चीता दिखा था। भारत ने 1970 के दशक से ही इस प्रजाति को फिर से देश में लाने के प्रयास शुरू कर दिए थे और इसी दिशा में उसने नामीबिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। नामीबिया ने भारत को आठ चीते दान में दिए हैं।

Scroll to Top