ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तराई में 31 को चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 मार्च को चुनावी दौरे पर यहां आ रहे हैं। वह प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपाइयों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के नाम ही घोषणा भी अब जल्द हो जाने की संभावना है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी दौरे का भी कार्यक्रम तय हो गया है।

मुख्यमंत्री के तौर पर तराई के इस जिले में किसी बड़े नेता का अभी यह पहला कार्यक्रम है। लखनऊ से मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन के लिए स्थल के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल तीन विभिन्न स्थलों को देखा जा रहा है।

शहर में सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कालेज मैदान, माता यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण व पूरनपुर हाईवे पर स्थित होटल जेपी के मैदान के बारे में विचार विमर्श चल रहा हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए जल्द ही अंतिम रूप से आयोजन स्थल का चयन कर लिया जाएगा।

Scroll to Top