ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

देवीपाटन शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की आराधना

युद्ध स्तरीय चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह तुलसीपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ में मां आदिशक्ति, जगत जननी की विधिवत आराधना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। देवीपाटन माता का यह मंदिर मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में शामिल है और इसकी अपार धार्मिक-आध्यात्मिक ख्याति है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संग एक रैली में मंच साझा करने के साथ कुल छह जनसभाओं को संबोधित किया। कल की आखिरी जनसभा श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र में करने के बाद उन्होंने बलरामपुर के तुलसीपुर देवीपाटन धाम में रात्रि प्रवास किया। गुरुवार सुबह उन्होंने देवीपाटन शक्तिपीठ में मां दुर्गा का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की गहन आराधना की और मातारानी से लोकमंगल की कामना की।

सीएम योगी जब भी बलरामपुर आते हैं, मां के इस दरबार में हाजिरी जरूर लगाते हैं। देवीपाटन शक्तिपीठ में पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान शक्तिपीठ में आए श्रद्धालु उन्हें देखकर उत्साहित हो गए और जय श्रीराम का जयकारा लगाने लगे। सीएम योगी ने उनका अभिवादन कर हालचाल जाना। श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों को देख सीएम योगी का बाल प्रेम एक बार फिर स्वतः स्फूर्त नजर आया। उन्होंने बच्चों को खूब दुलार किया। उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछने के साथ ही खूब पढ़ने और खूब आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस बीच मुख्यमंत्री के हाथों चॉकलेट गिफ्ट मिलते ही इन बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

Scroll to Top