ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस और JMM ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं। प्रधानमंत्री ने आज झारखंड के जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के घाटशिला के मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे नक्सलियों और माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं। ये पार्टियां नक्सलियों एवं माओवादियों की तरह उद्योगपतियों से उगाही करतीं हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में उद्योगों, लघु उद्योगों की बात होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए, राष्ट्रीय सुरक्षा, कृषि एवं वनोजपज की बात चुनाव में होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए, युवाओं के लिए अवसर, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बात होनी चाहिए कि नहीं। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों को इन सबसे कुछ मतलब नहीं है। इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी नहीं मालूम। इनका तरीका है झूठ बोलो, जोर से बोलो,बार-बार बोलो,इधर भी बोलो, उधर भी बोलो। उन्होंने इनके मुद्दे भी गिनाए और कहा कि वे लोग गरीब की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे। एसटी, एससी का आरक्षण छीनेंगे। मोदी को रोज-रोज गालियां देंगे इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते क्या? मोदी ने कहा कि इंडी अलायंस वाले आपसे झूठ बोलते हैं.श। इनकी सच्चाई पूरा देश जान गया है।उन्होंने कहा कि पूरा हिंदुस्तान कह रहा है- फिर एक बार- मोदी सरकार।कहा कि झारखंड खनिज संपदा के मामले में इतना अमीर है कि आप कल्पना नहीं कर सकते। फिर भी यहां इतनी गरीबी क्यों है। आज झारखंड का नाम सुनते ही कौन सा दृश्य सामने आता है।एक ही दृश्य सामने आता है- नोटों के ढेर। झारखंड सुनते ही नोटों के पहाड़ देखने को मिलते हैं।

Scroll to Top