बलिया (मानवीय सोच) जननायक चंद्रशेखर ने बलिया को देश में एक नई पहचान दी। आजाद भारत की राजनीति के एक नए चेहरे ने बलिया से निकलकर अपनी पहचान देशभर में बनाई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, महाराष्ट्र और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक, नेपाल से लेकर बांग्लादेश तक ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां चंद्रशेखर के प्रशंसक नहीं हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बलिया पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
अपने निर्धारित कार्यक्रम से आधे घंटे की देरी से लगभग 11:30 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जननायक चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे जनसभा स्थल पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचे।
परेड ग्राउंड में सबसे पहले उन्होंने बलिया से एपीओ के माध्यम से खाड़ी देशों में निर्यात होने वाले एक ट्रक मिर्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को टूल किट वितरण किया।
बलिया की पहचान पहले बागी बलिया के रूप में होती थी
मेडिकल कॉलेज और भृगु बाबा कॉरिडोर के लिए मांगा प्रस्ताव
