ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राज्यपाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजभवन से “रन फॉर यूनिटी“ रैली को रवाना किया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राजभवन के बड़े लॉन में स्थित उनकी प्रतिमा पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, विश्वविद्यालय के कुलपतिगण तथा राजभवन के अधिकारियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर एकता दिवस के रूप में अपर मुख्य सचिव ने राजभवन से “रन फॉर यूनिटी“ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राजभवन के बड़े लॉन से शुरू होकर राजभवन गेट नंबर 02, अटल चौराहा होते हुए, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा से बापू भवन चौराहा होते हुए राजभवन गेट नंबर 08 से प्रवेश कर राजभवन परिसर में संपन्न हुई।

एकता दौड़ में राजभवन के अधिकारी व कर्मचारीगण, लखनऊ स्थित विश्वविद्यालयों के अध्यापक व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विश्वविद्यालयों से आये दिव्यांग विद्यार्थीगण रहे जिन्होने जोश एवं उत्साह के साथ रन फ़ॉर यूनिटी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ0 पंकज एल0 जानी ने किया।

इस अवसर पर विशेष सचिव  राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय, ए0के0टी0यू0 के कुलपति प्रो0 जे0 पी0 पांडेय, राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, अध्यासितगण, विश्वविद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साह और देशप्रेम के उद्घोष के साथ प्रतिभाग किया।

Scroll to Top