ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट, शिक्षक नेता को BSA ने किया सस्पेंड

सुलतानपुर:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के शिक्षक को मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ गया है। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली नगर में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में देर रात नगर कोतवाली पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर मजिस्ट्रेट ने हाईप्रोफाइल मामले में शिक्षक की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल दिया।

वॉट्सऐप ग्रुप पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने निजाम खान के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। तहरीर के माध्यम से आशीष सिंह ने अवगत कराया कि वॉट्सऐप पर एक ग्रुप पर है, जिसका काम ‘समाजसेवा करना है। इस ग्रुप में शिक्षक नेता ने मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो अपने नंबर से पोस्ट की थी। आशीष सिंह ने लिखा कि उनकी इस पोस्ट से हिंदू जनमानस और साधु-संतों में रोष व्याप्त है। एडिटेड फोटो में सीएम योगी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पैर छूते हुए दर्शाया गया था। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शिक्षक नेता की तरह से वायरल किया गया। विश्व हिंदू परिषद के आशीष सिंह के पहले और दिए गए पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करना शुरू कर दिया था।

पुलिस ने शांतिभंग में किया गिरफ्तार

निजाम खान पर भारतीय दंड संहिता 1980 के तहत 505(2) के तहत केस दर्ज हुआ था। कोतवाली पुलिस ने उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार किया। जिन्हें मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण को गंभीर मानते हुए मजिस्ट्रेट ने उनकी बेल खारिज कर दी और जेल भेजने का निर्देश दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

Scroll to Top