खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 6 साथी गिरफ्तार: गाड़ी से भाग रहा था

पंजाब  (मानवीय सोच)  खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ शनिवार को बड़ा एक्शन लिया। अजनाला थाने पर हमला करने से जुड़े केस में पुलिस ने अमृतपाल के 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी जालंधर के मैहतपुर इलाके से उस समय की गई जब ये लोग अमृतपाल के साथ मोगा की ओर जा रहे थे।

पंजाब पुलिस के घेरा डालते ही अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर लिंक रोड से होते हुए भाग गया। पंजाब पुलिस की तकरीबन 100 गाड़ियां उसके पीछे लग गईं। अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने की सूचना है मगर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही।

इस बीच हालात की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *