ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रामायण के लिए रणबीर कपूर बहा रहे पसीना

रणबीर कपूर अपनी आगामी पौराणिक फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस मच अवेटेड फिल्म के लिए रणबीर ने अभी से जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी है। अभिनेता के इंटेंस ट्रेनिंग की तस्वीर सामने आई है।

एनिमल की जबरदस्त सक्सेस के बाद रणबीर कपूर ने आगामी फिल्म की तैयारी के लिए कमर कस ली है। फिल्म में अभिनेता एक टॉक्सिक शख्स का किरदार निभाया था। एनिमल की छवि को दूर करने अब वह भगवान राम बनकर पर्दे पर आएंगे। जिस घड़ी फिल्म को लेकर खबर सामने आई है, तभी से इसका एक-एक अपडेट पाने के लिए लोग बेताब हैं।

रामायण के लिए रणबीर ने की कड़ी मेहनत
रामायण में अपनी भूमिका में जी जान लगाने के लिए अब रणबीर कपूर ने तैयारी शुरू कर दी है। एक हालिया तस्वीर में इसका सबूत मिला। दरअसल, अभिनेता के फिटनेस ट्रेनर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह इंटेंस ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में रणबीर ने जिम वियर पहना है और वह पहली बार हेडस्टैंड कर रहे हैं।

ट्रेनर ने पोस्ट के कैप्शन के जरिए बताया है कि रणबीर कपूर आगामी फिल्म रामायण के लिए इतनी कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। यह उनका पहला हेडस्टैंड था। कैप्शन में लिखा गया, “रणबीर कपूर क पहला हेडस्टैंड। #headstand #ramayan #newskill #trainingwithnam #prep।”

रणबीर कपूर के मुरीद हुए फैंस
पौराणिक फिल्म रामायण के लिए रणबीर कपूर की इतनी कड़ी मेहनत देख फैंस भी उनके मुरीद हो गए हैं। एक यूजर ने कहा, “रणबीर कपूर का समर्पण देखिये।” एक ने लिखा, “आदर्श सिल्वर स्क्रीन भगवान राम का निर्माण हो रहा है।” एक यूजर ने कमेंट किया, “तो वह रामायण कर रहे हैं।” एक ने कहा, “आपकी वापसी का सुन खुशी हुई।” इसी तरह लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Scroll to Top