ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सलमान खान ने किया ‘लापता लेडीज’ का रिव्यू

किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म को कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा हो, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। जो भी इस मूवी को देख कर आ रहा है वह इसकी तारीफ कर रहा है।

सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि फिल्म क्रिटिक्स और कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी मूवी की जमकर तारीफ की है। शबाना आजमी के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इसे देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है। हालांकि, रिव्यू शेयर करते हुए सलमान से एक चूक भी हो गई है।

सलमान खान से हुई ये चूक

सुपरस्टार सलमान खान ने ‘लापता लेडीज’ देखने के बाद बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्स इसका रिव्यू शेयर किया और बताया कि उन्होंने यह फिल्म अपने पिता के साथ देखी है। सलमान खान ने लिखा, “अभी किरण राव की ‘लापता लेडीज’ देखी। वाह वाह किरण। मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया और मेरे पिता ने भी। डायरेक्टर के रूप में आपके डेब्यू पर बधाई, शानदार काम। कब काम करोगी मेरे साथ”।

बता दें कि सलमान खान ने इसे किरण राव के निर्देशन में बनी पहली फिल्म बताया, लेकिन किरण ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म ‘धोबी घाट’ से की थी।

यूजर्स ने किए सवाल

सलमान खान का ये पोस्ट देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे सवाल किए है। साथ ही कुछ ने उनकी गलती को बताते हुए लिखा, “धोबी घाट किरण राव की पहली फिल्म थी और यहां तक कि आपने उसके प्रीमियर में भाग लिया था”। वहीं, कुछ लोग सलमान और किरण को साथ में काम करते हुए भी देखना चाहते हैं।

ये स्टार्स आए लापता लेडीज में नजर

फिल्म ‘लापता लेडीज’ को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतिभा रंता, नीतांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम, समेत कई स्टार्स अहम किरदार में दिखाई दिए हैं।

Scroll to Top