ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वाति मालीवाल ने बिना नाम लिए केजरीवाल पर बोला हमला

दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट का आरोप लगाने वाली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बुधवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ गलत बोलने और उन्हें बदनाम करने का दबाव बनाया जा रहा है। मालीवाल ने एक्स पर लिखा, ”कल मुझे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का फोन आया। उन्होंने कहा कि हर किसी पर उनके खिलाफ गंदी बातें बोलने और उनकी निजी तस्वीरें लीक करने का दबाव है। साथ ही कहा जा रहा है कि जो भी उनका समर्थन करेगा उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा।” मालीवाल ने दावा करते हुए कहा कि किसी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जिम्मेदारी दी गई है तो किसी को उनके खिलाफ ट्वीट करने को कहा गया है। उन्होंने आगे कहा, ”किसी को अमेरिका में बैठे वालंटियर्स से मेरे खिलाफ सबूत जुटाने का काम सौंपा गया है। वहीं कुछ करीबी पत्रकारों को फर्जी स्टिंग ऑपरेशन तैयार करने का काम सौंपा गया है उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, ”आप मेरे खिलाफ हजारों की फौज खड़ी कर सकते हो, मैं अकेले ही इसका सामना करने के लिए तैयार हूं, क्योंकि सच्चाई मेरे साथ है। मैं आप नेताओं से नाराज नहीं हूं, आरोपी बहुत ताकतवर आदमी है। बड़े-बड़े नेता भी उनसे डरते हैं। किसी में भी उनके खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं है। मैं किसी से कोई उम्मीद भी नहीं रखती। मुझे दुख इस बात का है कि दिल्ली की महिला मंत्री मुस्कुराते हुए कैसे पार्टी की एक पुरानी महिला सहयोगी के चरित्र का हनन कर रही है। मैंने अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ाई शुरू की है, मैं तब तक लड़ती रहूंगी जब तक मुझे न्याय नहीं मिल जाता। मैं इस लड़ाई में बिल्कुल अकेली हूं लेकिन हार नहीं मानूंगी।”

Scroll to Top