ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आमिर खान संग क्यों हुआ तलाक ? किरण राव ने बताई वजह

किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने खूब सराहा है. आमिर खान उनकी फिल्म के सह-निर्माता हैं. दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और 2021 में तलाक ले लिया था. किरण राव ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे तलाक से घबराई नहीं और बोलीं कि एक महिला को शादी के बाद जिम्मेदारियों का भारी बोझ उठाना पड़ता है.
 
किरण राव ने बताया, ‘शादी से पहले आमिर और मैं करीब 1 साल साथ रहे थे. ईमानदारी से कहूं, तो हमने ऐसा सिर्फ मम्मी-पापा की वजह से किया था. उस वक्त भी, हम जानते थे कि अगर आप एक व्यक्ति होने के साथ-साथ कपल की तरह निर्वाह करते हैं, तो यह एक शानदार व्यवस्था है. मुझे लगता है कि आप जिस तरह शादी की व्याख्या करते हैं, वह महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसा खास मकसद से होता है. समाज की अनुमति कई लोगों के लिए मायने रखती है. यह बच्चों के लिए मायने रखती है.’
 
आमिर खान के लिए आज भी प्यार
किरण राव ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि हम इस पर बात नहीं करते कि कैसे विवाह व्यवस्था महिलाओं को दबा देती है. महिलाओं पर घर चलाने, उसे एकजुट रखने की बड़ी जिम्मेदारी होती है. मैं अपना समय निकाल लेती थी, इसलिए मुझे इसकी चिंता नहीं हुई. बात यह है कि आमिर और मैं बहुत मजबूत इंसान हैं. हमारे बीच रिश्ता भी मजबूत है. हम एक-दूसरे का सम्मान और प्यार करते हैं. वह नहीं बदला, इसलिए मैं चिंतित नहीं हूं. ‘
 
लापता लेडीज’ के चलते हुई तारीफ
किरण आखिर में कहती हैं, ‘मैं जानती हूं कि मुझे अपने लिए वक्त चाहिए. मैं आजाद होकर जीना चाहती हूं. यह खुद को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है. आमिर भी इससे सहमत हैं, इसलिए मुझे तलाक से भय नहीं लगा.’ किरण राव की आखिरी फिल्म ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च को रिलीज हुई थी, जो लोगों को खूब पसंद आई.
Scroll to Top