ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जज के मकान में नौकर की चाकू से गला रेत कर हत्या

लखनऊ  (मानवीय सोच)  चिनहट के दयाल रेजिडेंसी में रहने वाले एक जज के मकान में उनके ही नौकर मोहित साहू (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मकान के अंदर मिला। उसके गले मे चाकू से कई वार किए गए थे। मृतक की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी मोहित साहू लखनऊ में मोटर मैकेनिक था। वह चिनहट के दयाल रेजीडेंसी में एक जज के मकान में बतौर केयर टेकर रहता था। उसके साथ पत्नी चंद्राणी और तीन बच्चे रहते थे। रविवार सुबह पुलिस को मोहित की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मोहित की पत्नी चंद्राणी ने अपने देवर भूपेंद्र के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उसने पुलिस को बताया कि भूपेंद्र का मोहित से जमीनी विवाद था। बावजूद इसके वो शनिवार को मोहित से मिलने आया था। रात में खाना खाकर सबके साथ सोया था। सुबह करीब 6 बजे चंद्राणी घर के काम में व्यस्त थी।

इसी दौरान भूपेंद्र ने चाकू से मोहित पर हमला कर दिया। उसने गले में चाकू घोंपकर हत्या की और फरार हो गया। इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम तिवारी का कहना है कि आरोपी का पता लगा लिया गया है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Scroll to Top