ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने बिलासपुर को दी 200 करोड़ की सौगात

सेवा से समृद्धि और सुशासन की संकल्पना के साथ आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बिलासपुर (कोनी) में 200 करोड़ की लागत से निर्मित सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्चुअल रूप से देश के विभिन्न स्थानों में 12 हजार 850 करोड़ रूपए से अधिक लागत की अनेक स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया, इनमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (कोनी) का सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण और रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (ब्त्प्ल्छ) का शिलान्यास शामिल है।

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को धनतेरस और भगवान धनवंतरि जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन सौभाग्य और स्वास्थ्य का यह उत्सव सिर्फ एक संयोग नहीं है, यह स्वास्थ्य और समृद्धि का उत्सव है। देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते है, आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज धनवंतरी और नौवां आयुर्वेद दिवस है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यायधानी बिलासपुर को एक बड़ी सौगात दी हैं। बिलासपुर स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

अस्पताल से न केवल बिलासपुर के आसपास के ग्रामीणों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि सरगुजा संभाग के भी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी और सुशासन के संकल्प के साथ विकास के सभी वादों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना फिर से शुरू की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विकास के सभी आयामों पर हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

Scroll to Top